{"_id":"624ab53039f57a1ee75ce0dc","slug":"chhattisgarh-crime-news-korba-crime-news-2-people-committed-suicide-in-korba-korba-news-korba-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में दो लोगों ने की आत्महत्या, पहले ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद लगाई फांसी, दूसरा मानसिक रूप से बीमार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में दो लोगों ने की आत्महत्या, पहले ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद लगाई फांसी, दूसरा मानसिक रूप से बीमार था
Mon, 04 Apr 2022 02:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
शनिवार रात पूजा-पाठ के सामान को लेकर शख्स का पत्नी के साथ विवाद हुआ था जिसके कुछ देर बाद उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहले मामले में आत्महत्या के पीछे की वजह पत्नी से नाराजगी बताई जा रही है। वहीं दूसरा शख्स मानसिक रूप से बीमार था। दोनों ही मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
क्या है मामला
शनिवार रात शख्स का पूजा पाठ का सामान लाने को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद अगले दिन रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकी हुई उसकी लाश मिली है। अगले दिन उसकी पत्नी ने ही उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार शख्स ने भी लगाई फांसी
वहीं रविवार रात एक मानसिक रूप से बीमार शख्स ने भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इसी वजह से वह हमेशा घर में ही रहता था।
विज्ञापन