{"_id":"6337de8942fd1f3b0c34484b","slug":"chhattisgarh-crime-firing-in-coal-transporting-office-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh:कोल ट्रांसपोर्ट दफ्तर में फायरिंग, धमकी भरा खत फेंका-'झारखंड में काम करना है तो सेटिंग करनी होगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh:कोल ट्रांसपोर्ट दफ्तर में फायरिंग, धमकी भरा खत फेंका-'झारखंड में काम करना है तो सेटिंग करनी होगी'
Sat, 01 Oct 2022 12:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:01 PM IST
सार
पुलिस इस मामले को कोयला ट्रांसपोर्टिंग के विवाद से जोड़कर देख रही है। आशंका है कि झारखंड से ही किसी ने धमकी देने के लिए लोकल बदमाश का इस्तेमाल किया है। ऐसे में एक टीम को वहां भी रवाना किया गया है।
विज्ञापन
कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में फायरिंग से टूटा दरवाजे का ग्लास।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने एक कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दफ्तर में फायरिंग कर दी। गोली दफ्तर के गेट पर लगे शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। बदमाशों ने एक धमकी भरा खत भी फेंका है। इसमें झारखंड में माइनिंग का काम करने के लिए बदमाश से सेटिंग करने की चेतावनी दी गई है। लेटर फेंकने वाले बदमाश ने खुद को अमन साहू गैंग का सदस्य बताया है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।
फायरिंग के बाद भागा बदमाश
जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में कोल ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी RKTC का दफ्तर है। देर शाम करीब 7 बजे कुछ कर्मचारी अंदर बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पहुंचा और गेट के सामने खड़े होकर फायरिंग कर दी। गोली मेन गेट पर लगे शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला। फायरिंग होते ही कंपनी सहित आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।
CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी
सूचना मिलने पर सीएसपी योगेश साहू, कोतवाली थाना प्रभारी रूपा शर्मा समेत पुलिसकर्मी पहुंच गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए तो उसमें बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। बाइक काफी पुरानी थी और उसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। हालांकि युवक का चेहरा देखे जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन सुबह तक बदमाश का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पत्र में खुद को बताया अमन साहू गैंग का सदस्य
पुलिस को तलाशी के दौरान दफ्तर में धमकी भरा खत भी मिला है। खत कंप्यूटर से टाइप कर लिखा है। खत लिखने वाले ने खुद को अमन साहू गैंग का सदस्य मयंक सिंह बताया है। खत में लिखा गया है कि झारखंड के बाहर के जितने भी कोयला माफिया हैं, जो अपना साम्राज्य चला रहा हैं, आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग मैनेज नहीं करने का परिणाम है। ये अंतिम चेतावनी है। गैंग का नजरअंदाज करने का परिणाम मौत होगा। झारखंड में काम करना है तो सैटलमेंट करना होगा।
कोयला कारोबार से जुड़ा विवाद होने की आशंका
सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि मामला कोयला कारोबार से जुड़ा होने की आशंका है। झारखंड से माइनिंग को लेकर कंपनी से विवाद का कोई मामला है। इससे पहले भी दूसरे जिले में भी कंपनी के दफ्तर में आठ-नौ माह पहले गोलीकांड की घटना हो चुकी है। सीमा से लगे हुए जिलों में भी चेकिंग की गई है। जो सीसीटीवी फुटेज मिला है, उससे अभी बाइक क्लीयर नहीं है। बाकी जगह लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द ही बदमाश का पता लगा लिया जाएगा।