फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh cop being probed in hit and run case hangs self

Suicide Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हिट एंड रन मामले में था संदिग्ध

Sun, 22 May 2022 07:00 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, दुर्ग
पीटीआई, दुर्ग Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 May 2022 07:00 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि जिले में भिलाई शहर के छावनी थानाक्षेत्र में एक लॉज में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) फारूख शेख (53) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेख को तीन दिन पहले लाइन हाजिर किया गया था।

विज्ञापन
Chhattisgarh cop being probed in hit and run case hangs self
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हिट एंड रन में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में संदिग्ध रहे सहायक पुलिस उप निरीक्षक ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि जिले में भिलाई शहर के छावनी थानाक्षेत्र में एक लॉज में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) फारूख शेख (53) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेख को तीन दिन पहले लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छावनी थाने में पदस्थ एएसआई फारूक शेख शुक्रवार रात लगभग नौ बजे घर से निकाला था। शनिवार सुबह 11 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तब शेख के परिजनों और पुलिस ने उसके मित्रों से उसके बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके मित्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि शेख शुक्रवार की देर रात नशे की हालत में भिलाई के सुविधा लॉज में रुका था। जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस लॉज पहुंची तब दरवाजा भीतर से बंद था। जब पुलिस ने खिड़की से भीतर देखा तब फारूक का शव पंखे से लटका हुआ था।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छावनी शहर के पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) कौशलेंद्र पटेल ने कहा कि मौके से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसने आत्महत्या की है।


एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की इस महीने की आठ तारीख को दुर्ग के पद्मनाभपुर में फारूक शेख की कार से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के दौरान पता चला कि शेख ने हादसे के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की बजाय वहां से भागकर छावनी थाना पहुंचा और कार को छुपा दिया था। जब शेख से इस संबंध में पूछताछ की गई तब उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बाद में शेख को लाइन हाजिर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed