फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Contractual govt workers to stage strike on Friday seeking regularisation of service

Chhattisgarh: आज सभी जिला मुख्यालयों पर हड़ताल करेंगे संविदा सरकारी कर्मचारी, सेवा नियमित करने की मांग

Fri, 26 Aug 2022 02:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Aug 2022 02:53 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी कौशलेश तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को सभी संविदा कर्मचारी एक दिन की हड़ताल करेंगे और 28 जिला मुख्यालयों में 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Contractual govt workers to stage strike on Friday seeking regularisation of service
सेवा नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करता विद्युत संविदा कर्मचारी संघ (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारी शुक्रवार को सभी 28 जिला मुख्यालयों पर एक दिन की हड़ताल करेंगे। ये संविदा कर्मचारी सेवा नियमित करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


संविदा कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप
छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार के विरोध में 22 अगस्त से राज्य सरकार के 54 विभागों के 30 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी तिरंगे से हाथ बांधकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
28 जिला मुख्यालयों में तिरंगा मार्च निकालेंगे संविदा कर्मचारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को सभी संविदा कर्मचारी एक दिन की हड़ताल करेंगे और 28 जिला मुख्यालयों में 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे। सत्तारूढ़ दल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सभी संविदा सरकारी कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय प्रशासन, विधायकों और सांसदों को सौंपेंगे ज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को संविदा कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन, विधायकों और सांसदों को अपनी मांगों का ब्योरा देते हुए ज्ञापन सौंपेंगे। तिवारी ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल का सहारा लेंगे।


पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 4.50 लाख नियमित कर्मचारी
संयोग से सरकारी विभागों के लगबघ 4.50 लाख नियमित कर्चमारी पहले ही 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार 34 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) और मकान किराया भत्ता (एचआरए) की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed