फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Contract workers open front, sit on strike, state level agitation in Raipur on July 10

छत्तीसगढ़: संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, हड़ताल पर बैठे, 10 जुलाई को रायपुर में राज्य स्तरीय आंदोलन

Mon, 03 Jul 2023 07:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने आज यानी 3 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज से कर्मचारी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Contract workers open front, sit on strike, state level agitation in Raipur on July 10
हड़ताल पर बैठे कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने आज यानी 3 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज से कर्मचारी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे हैं। सभी संविदाकर्मी अपने-अपने कार्यालयों को छोड़कर जिला मुख्यालयों प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में रायपुर में भी हड़ताल पर रहे। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में 3 जुलाई से 7 जुलाई तक 5 दिनों तक कर्मचारी अपने अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 7 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में एक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में सभी कर्मचारी काले कपड़े पहनकर प्रदेश के सभी शहरों से निकलेंगे। कर्मचारियों ने यह भी तय किया है कि अगर बारिश हुई तो छाता भी काले रंग का ही इस्तेमाल करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। 8 और 9 जुलाई को कर्मचारी अपने आगे की रणनीति के लिए एक बैठक करेंगे। 10 जुलाई से राजधानी में राज्य स्तरीय आंदोलन होगा। 
विज्ञापन


दस दिन पहले दी थी सूचना
ये सामूहिक हड़ताल छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हो रही है। इसकी सूचना करीब दस दिन पहले ही राज्य शासन-प्रशासन को दी गई थी। इससे पहले ये सभी संविदाकर्मी इस साल की शुरुआत में हड़ताल पर गए थे।  बीते 16 मई से करीब एक महीने से अधिक इन कर्मचारियों ने राज्य के सभी जिलों में नियमितीकरण रथयात्रा भी निकाली थी। रथयात्रा का समापन 23 जून को राजधानी रायपुर में संविदाकर्मियों की आक्रोश रैली से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों का कहना है
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि  कांग्रेस ने संविदा कर्मचारियों से 2018 के चुनावी जनघोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक11 में नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन अब सत्ता में आने के 4 साल 6 माह बीत जाने के बाद भी सरकार बार-बार कमेटियों में मामला उलझाकर लटका रही है। 

ये हैं मांगे

  • स्थाई किया जाए
  • नौकरी की सुरक्षा 62 वर्ष आयु तक हो
  • वरिष्ठता का लाभ मिले
  • वेतन, ग्रेच्युटी, क्रमोन्नति-पदोन्नति, सामाजिक सुरक्षा मिले
  • अनुकंपा नियुक्ति
  • पेंशन जैसी मूलभूत सुविधा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed