फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Congress will go house to house

छत्तीसगढ़: एक अप्रैल से घर-घर जाएगी कांग्रेस

Fri, 29 Mar 2013 12:49 PM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Fri, 29 Mar 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Congress will go house to house
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भी प्रदेश व्यापी अभियान की शुरुआत कर दी है। भाजपा के घर-घर चलो, गांव-गांव चलो अभियान के जवाब में कांग्रेस के घर-घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल से होने जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे इसकी शुरुआत राजधानी से करेंगे। इस प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 20 हजार 800 से अधिक मतदान केंद्रों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे और मतदाताओं के समक्ष राज्य सरकार की नाकामी तथा केद्र सरकार की उपलब्धियों गिनाएंगे। इस अभियान में प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्च पर घेरने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से हो रही है। कांग्रेस ने इस बार भाजपा के ही पैतरों को अपना हथियार बनाया है। कांग्रेसी घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के जरिए सरकार के भ्रष्टाचार को कांग्रेसी घर-घर पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिससे आगामी चुनाव में इसका फायदा मिल सके। अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे राजधानी के किसी वार्ड से करेंगे। किस वार्ड से करेंगे फिलहाल यह तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed