{"_id":"62934013caf26e4d8e450def","slug":"chhattisgarh-congress-may-announce-candidates-for-rajya-sabha-elections-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा, 31 मई को नामांकन की अंतिम तिथि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा, 31 मई को नामांकन की अंतिम तिथि
Sun, 29 May 2022 03:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 May 2022 03:13 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य प्रभारी पीएल पुनिया ने सोनिया गांधी से मुलाकात करके इन नामों पर चर्चा कर ली है। हालांकि, भी तक इन नामों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों पर कांग्रेस की तरफ से अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि आज ही इन नामों पर से पर्दा उठने वाला है। कांग्रेस रविवार शाम तक या सोमवार को इन नामों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य प्रभारी पीएल पुनिया ने सोनिया गांधी से मुलाकात करके इन नामों पर चर्चा कर ली है। हालांकि, भी तक इन नामों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मई तक उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जल्द ही इन नामों पर से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन