{"_id":"643552b64eb644582b0ecf0d","slug":"chhattisgarh-congress-burnt-bjp-leader-ajay-chandrakar-effigy-in-rajnandgaon-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: धान खरीदी को तस्करी बताने पर भड़की कांग्रेस, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: धान खरीदी को तस्करी बताने पर भड़की कांग्रेस, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का फूंका पुतला
Tue, 11 Apr 2023 05:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:59 PM IST
सार
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि, अजय चंद्राकर ने किसानों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसमें धान खरीदी को तस्करी बताया। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर विरोध जताया है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मंगलवार को कांग्रेसियों ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री चंद्राकर के धान खरीदी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेसी भड़के हुए हैं। कांग्रेसियों ने बयान को आपत्तिजनक बताया है। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने धान खरीदी को तस्करी बताया था।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जय स्तंभ चौक पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर के पुतले में आग लगा दी। कांग्रेसियों ने कहा कि, प्रदेश सरकार किसानों को सुविधा दे रही है और भाजपाई ये बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते भाजपा के पूर्व मंत्री और नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि, अजय चंद्राकर ने किसानों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसमें धान खरीदी को तस्करी बताया। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर विरोध जताया है। कांग्रेस की प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से भाजपा बौखला गई है। भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। इस कारण भाजपा बयानों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है।
विज्ञापन