Chhattisgarh: PM मोदी की हिमाचल में रैली पर CM भूपेश बोले- रमन सिंह ने सहयोग नहीं दिया, हम 2024 तक करेंगे
मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है कि 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार थी, केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जांच हुई, ना नान घोटाले की। मैं तो सहयोग करने को तैयार हूं, आप दोनों जांच ED से करवाइए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव ने छत्तीसगढ़ का सियासी पारा गर्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को हिमाचल प्रदेश में हुई रैली के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। साथ ही एक बार फिर चिटफंड घोटाले और नान घोटाले की ईडी जांच का मुद्दा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी ने आपका साथ नहीं दिया, लेकिन 2024 तक मैं जरूर दूंगा। भाजपा के मुख्यमंत्री पता नहीं आपका सहयोग क्यों नहीं करते?
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कांगड़ा में हुई रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस वाले यहां बैठ गए, तो वे दिल्ली से मुझे हिमाचल के लिए काम नहीं करने देंगे। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है कि 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार थी, केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जांच हुई, ना नान घोटाले की। मैं तो सहयोग करने को तैयार हूं, आप दोनों जांच ED से करवाइए।
भाजपा के मुख्यमंत्री पता नहीं आपका सहयोग क्यों नहीं करते?
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 9, 2022
हमारा पूरा सहयोग 2024 तक आपको मिलेगा।
आप छत्तीसगढ़ में भाजपा काल में हुए घोटालों की जाँच शुरू करवाइए।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही आपको जयराम जी और नड्डा जी की सिर फुटव्वल से मुक्ति मिलेगी, हिमाचल को कुशासन से। 2/2 https://t.co/oOwfl1CwcE
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि, हमारा पूरा सहयोग 2024 तक आपको मिलेगा। आप छत्तीसगढ़ में भाजपा काल में हुए घोटालों की जांच शुरू करवाइए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही आपको जयराम जी और नड्डा जी की सिर फुटव्वल से मुक्ति मिलेगी, हिमाचल को कुशासन से।