फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh in bhent-mulakat programme in rajnandgaon

Rajnandgaon: CM भूपेश का सुरगी में खुला घोषणाओं का पिटारा, पैरादान पर किसानों का जताया आभार

Tue, 22 Nov 2022 06:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Nov 2022 06:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस साल सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंच रहे हैं। योजना है कि प्रत्येक क्षेत्र में एक दिन रुका जाए। इसकी शुरुआत चार मई को सरगुजा संभाग से हुई। बाद में बस्तर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़, जिलों का दौरा हुआ। पिछले महीने उन्होंने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। अब तक राज्य के 17 जिलों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा हो चुका है।

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh in bhent-mulakat programme in rajnandgaon
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव में हैं। उन्होंने मंगलवार को राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुरगी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने सुरगी किसानों के 100 ट्रैक्टर पैरादान करने पर आभार भी जताया। कहा कि, गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में यह सहभागिता अनुकरणीय है। इसके बाद अगली भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए ग्राम सुकुलदैहान रवाना हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: सीएम बघेल का दौरा, भेंट मुलाकात कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, करोड़ों की देंगे सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा। कहा कि, रमन सिंह 15 साल यहां से विधायक रहे, मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन आज भी यहां की सड़कें खराब हैं। रमन सिंह अपने क्षेत्र में भी सड़क नहीं बनवा पाए। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़कें बनवा दो। अगर सड़कें बनी होती तो लोग मांग ही क्यों करते? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही निराकरण किया और करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। 



सुरगी में की मुख्यमंत्री ने घोषणाएं

  • सुरगी में जिला सहकारी बैंक के शाखा खोलने की घोषणा।  
  • सुरगी हाईस्कूल में मैदान का विकास और लाइटिंग।
  • हरदी-सुरगी सड़क की प्रशासनिक स्वीकृति।
  • सोमनी-नवागांव सड़क का जीर्णोद्धार।
  • सूखा नाला बैराज से आलीखूंटा तक सिंचाई सुविधा और नाली निर्माण की घोषणा।
  • तोरणकट्टा के आश्रित गांव मनकी में धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा।
  • भरेगांव के बूढ़ादेव तालाब में सौंदर्यीकरण और पचरी निर्माण।
  • ग्राम सिंघोला में भानेश्वरी मंदिर जीर्णोद्धार और तालाब सौंदर्यीकरण।
  • रानीतराई में हाईस्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष तथा धामनसारा में एक अतिरिक्त कक्ष।




इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम पंचायत सुरगी में माता शीतला मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छत्तीसगढ़ में शीतला माता का विशेष महत्व और आस्था है। गांव में कोई भी शुभ और मंगल कार्य माता शीतला की पूजा कर की जाती है। गांव में ऐसी मान्यता है कि शीतला माता की पूजा करने से किसी प्रकार की बीमारी या प्राकृतिक प्रकोप नहीं आता है। माता शीतला गांव की रक्षा करती है। इस विश्वास के साथ गांव में माता शीतला का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed