{"_id":"633229a8e597b64e5b5f500a","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-says-no-need-to-fear-dri-ed-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीएम बघेल ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- ईडी-इनकम टैक्स विभाग से डरने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीएम बघेल ने साधा केंद्र पर निशाना, बोले- ईडी-इनकम टैक्स विभाग से डरने की जरूरत नहीं
Tue, 27 Sep 2022 04:07 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 04:07 AM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी को बेवजह निशाना बनाने की शिकायत मिलेगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डर पैदा करके सरकार नहीं चलाई जा सकती। गैरभाजपा शासित राज्य में सरकार चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमें सच्चाई की लड़ाई लड़नी है। अगर कोई गलत करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी को बेवजह निशाना बनाने की शिकायत मिलेगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडी, डीआरआई या आयकर विभागों से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सीएम बघेल ने कहा कि यदि आपको बेवजह निशाना बनाया जा रहा है तो छत्तीसगढ़ सरकार का मुखिया होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आप राज्य के किसी भी थाने में संबंधित अधिकारियों (केंद्रीय एजेंसियों के) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और उम्मीद है कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।