{"_id":"616ec09dbb9b885267627316","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-india-best-chief-minister-ians-c-voters-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेटिंग: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री, IANS-सी वोटर के सर्वे से मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेटिंग: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री, IANS-सी वोटर के सर्वे से मिली जानकारी
Tue, 19 Oct 2021 06:27 PM IST
कुमार संभव
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:27 PM IST
सार
नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार, सतत विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। नीति आयोग 115 बिंदुओं के आधार पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सीएम हैं। यह बात आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स में सामने आई है। बता दें कि बघेल को सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन
आईएएनएस ने अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। इसके तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाना शामिल है। इन बच्चों ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता और अभिभावकों को खो दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार महतारी दुलार योजना के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन कर रही है।
विज्ञापन
नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार, सतत विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। नीति आयोग 115 बिंदुओं के आधार पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करता है। पिछले साल छत्तीसगढ़ ने लैंगिक समानता पैरामीटर पर 43 अंक हासिल किए और पूरे देश में सातवें स्थान पर रहा था। इस साल छत्तीसगढ़ ने 61 अंक स्कोर किए और सूची में शीर्ष पर स्थान हासिल किया है। सी वोटर के संस्थापक यशवंत देशमुख ने बताया कि लोगों ने ऐसे मुख्यमंत्रियों को पसंद किया, जिनमें निर्णय लेने की क्षमताएं हैं और जिनके काम करने की शैली सीईओ जैसी है।
विज्ञापन
सर्वे में इन बातों पर किया गया दौर
- सर्वे में सभी मुख्यमंत्रियों के बीच बघेल को मिली सर्वोच्च रेटिंग
- कल्याणकारी योजनाओं के कारण बघेल को मिली लोकप्रियता
- सतत् विकास के लक्ष्यों में लैंगिक समानता के क्षेत्र में भी शीर्ष प्रदर्शन
- एजेंसी ने कहा- सीईओ जैसी कार्यशैली वाले मुख्यमंत्री लोगों को पसंद