फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel criticizes BJP for taking a dig at Rahul Gandhi

Chhattisgarh: सीएम बघेल बोले- राहुल गांधी के एक शब्द को भाजपा ने पकड़ा, मुद्दा भटकाने के लिए वे ऐसा कर रहे

Mon, 05 Sep 2022 05:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 05 Sep 2022 05:50 PM IST
सार

किसान, बेरोजगारी, महंगाई के कई मुद्दों पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते समय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। जिसके बाद भाजपा ने उनपर कटाक्ष किया था। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel criticizes BJP for taking a dig at Rahul Gandhi
छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को रायपुर में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई का मुद्दा था, परन्तु राहुल गांधी का एक शब्द उन्होंने (भाजपा) पकड़ लिया। जो कि राहुल गांधी तुरंत सुधार भी लिया था। इन सब के बाद भी मुद्दे के बारे में भाजपा बात नहीं करेगी। वे (भाजपा) केवल कहते हैं करते नहीं। 

विज्ञापन


भूपेश बघेल ने भाजपा पर किया पलटवार
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत गोबर खरीदने की कितनी आलोचना की गई, अब सबने स्वीकार कर लिया। वे कह रहे हैं कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ये लोग कर्ज में लाद दिए गए। क्या भारत सरकार कर्ज में नहीं हैं? क्या भाजपा शासित प्रदेश कर्ज में नहीं हैं?
विज्ञापन


राहुल की फिसल गई थी जुबान
दरअसल, किसान, बेरोजगारी, महंगाई के कई मुद्दों पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते समय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कि आटा जो पहले 22 रुपये प्रति लीटर था, अब 40 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि उन्होंने तुरंत इसे सुधारते हुए किलोग्राम कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कसा था तंज
उनके इस बयान को तूल देते हुए भाजपा ने राहुल गांधी पर खूब तंज कसा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के भाषण को लेकर उनपर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा था कि गांधी का भाषण अपरिपक्व था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मुद्रास्फीति के विषय पर बोल रहे थे और उन्होंने आटे को लीटर में बदल दिया। उन्हें नहीं पता कि आलू जमीन के ऊपर उगते हैं या नीचे, उन्हें नहीं पता कि आटा ठोस है या तरल, लेकिन वह हर विषय पर बोलते हैं। 


पात्रा ने कांग्रेस की रैली को 'परिवार बचाओ आंदोलन' करार देते हुए कहा था कि यह गांधी परिवार के अस्तित्व को बचाने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने अपनी पुरानी पटकथा दोहराई। संबित पात्रा ने यह भी कहा था कि राहुल और जिम्मेदारी एक साथ नहीं चल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed