फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh baghel bhent mulakat program and chaupal in kawardha

Chhattisgarh: चिल्फी, रेंगाखार, पोड़ी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल; कवर्धा में CM भूपेश की घोषणा

Mon, 10 Oct 2022 05:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 05:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 122 करोड़ रुपए से अधिक के 128 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh baghel bhent mulakat program and chaupal in kawardha
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कवर्धा में किसान के घर भोजन करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम फिर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को कवर्धा विधानसभा के दौरे पर हैं। वे फिलहाल सहसपुर लोहारा पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने साहू पारा में मोहन साहू के घर कांसे की थाली में छत्तीसगढ़ का पारंपरिक भोजन किया। इस दौरान उन्हें दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी, भजिया कढ़ी और बड़ी, बिजौडी परोसा गया। उनके साथ प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर और अफसरों ने भोजन किया। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Chhattisgarh: भूपेश बघेल-टीएस बाबा की साथ लगी चौपाल; पहली भेंट-मुलाकात से कन्नी काट गए थे महाराज



झलमला में कहा-देखने आया हूं, योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झलमला गांव पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि वे देखने आए हैं कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन के विकास के लिए काम करें और स्थानीय युवाओं को पर्यटन रोजगार से जोड़ें। मुख्यमंत्री बघेल के साथ और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 2 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। हर इंडस्ट्रियल पार्क में वर्किंग शेड, पहुंच मार्ग, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा रीपा से लाभ लें। CM ने राजीव युवा मितान क्लब के बारे में जानकारी ली।

यह की घोषणाएं
  •  ग्राम झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन बनाया जाएगा।
  • ग्राम झलमला स्थित हाई स्कूल और कन्या आश्रम में बॉउंड्रीवाल निर्माण।
  • ग्राम झलमला में मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाई स्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण।
  • ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक सड़क निर्माण। 
  • कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण।
  • कुसुमघटा से बोइर कछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण।
  • चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।
विज्ञापन



जाति प्रमाणपत्र पर पंचायत सचिव, तहसीलदार तलब

मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि कितने लोगों का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। फिर मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर जानकारी ली। इस बीच एक हितग्राही ने बताया कि उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, जिस पर मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव और तहसीलदार से जानकरी लेते हुए कार्यकम खत्म होने तक वस्तुस्थिति बताने कहा।



छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के बाद शुरू हुआ भेंट-मुलाकात

कवर्धा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने सबसे पहले पचराही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना की। इसके बाद झलमला गांव पहुंचने पर यहां आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ उनका स्वागत किया। फिर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर मुख्यमंत्री बघेल ने की भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान ग्रामीणों ने खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया। 

अब तक 34 विधानसभा क्षेत्र में हो चुका कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस साल सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। इसके लिए गांवों में चौपाल लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में एक रात रुकने की योजना है। कार्यक्रम की शुरुआत चार मई को सरगुजा संभाग से हुई है। बाद में बस्तर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़ जिलों का दौरा हुआ। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया था। अब तक राज्य के 16 जिलों के 34 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा दौरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed