फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel announced three new awards in rajya alankaran category

राज्य अलंकरण में तीन नए पुरस्कार: CM भूपेश की घोषणा-लक्ष्मण मस्तुरिया, खुमान साव, माता कौशल्या को समर्पित

Wed, 05 Oct 2022 12:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Oct 2022 12:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राज्य की संस्कृति के ध्वज वाहकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके नाम पर पुरस्कार स्थापित किए जाने से उन महान कलाकारों के योगदान की जानकारी भी भावी पीढ़ी को होगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel announced three new awards in rajya alankaran category
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना पर दिए जाने वाले अलंकरण श्रेणी में तीन नए पुरस्कार शामिल किए हैं। यह पुरस्कार लोक कलाकार स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया व स्व. खुमान साव और भगवान राम की माता कौशल्या को समर्पित होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजयदशमी पर्व पर बुधवार को इन नए पुरस्कारों की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि लोक संस्कृति के साधकों की साधना से नए कलाकारों को प्रेरित करने के इन पुरस्कारों की शुरुआत की जा रही है। 
विज्ञापन

एक नवंबर को प्रदेश का स्थापना दिवस
छत्तीसगढ़ हर साल एक नवंबर को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाता है। इसी दिन राज्य सरकार अलंकरण पुरस्कार प्रदान करती है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लयबद्ध संगीत, लोकगीत और लोक नाट्य अद्भुत आनंद की अनुभूति कराते हैं। लोक संस्कृति के जिन साधकों ने इसे जीवंत बनाए रखने में अपना जीवन समर्पित किया है, उन्हें सम्मानित करना राज्य सरकार का परम कर्तव्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
  • 'लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार' : लोकगीत के क्षेत्र में 
  • 'खुमान साव पुरस्कार' : लोक संगीत के क्षेत्र में 
  • 'माता कौशल्या सम्मान' : श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली को 
विज्ञापन

नए कलाकारों को प्रेरित करने के लिए मिलेंगे पुरस्कार
CM बघेल ने कहा कि प्रदेश की लोकगीत और लोक संगीत की महान विरासत के संरक्षण व संवर्धन और इस क्षेत्र में काम कर रहे नए कलाकारों को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से राज्य अलंकरण के रूप में तीन नए पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, राज्य की संस्कृति के ध्वज वाहकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके नाम पर पुरस्कार संस्थित किए जाने से उन महान कलाकारों के योगदान की जानकारी भी भावी पीढ़ी को होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed