{"_id":"615a25f48ebc3e0c16517f53","slug":"chhattisgarh-clashes-between-two-groups-over-removal-of-religious-flags-prohibitory-orders-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प, निषेधाज्ञा लागू की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प, निषेधाज्ञा लागू की गई
Mon, 04 Oct 2021 03:21 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कवर्धा (छत्तीसगढ़)
पीटीआई, कवर्धा (छत्तीसगढ़)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:21 AM IST
सार
कबीरधाम पुलिस ने जिले के कवर्धा में रविवार को शांति समिति की एक बैठक कर आगामी त्योहारों और शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने के लिए लोगों से लोहरा चौक से धार्मिक झंडे हटाने को कहा। दोनों पक्ष बैठक में झंडे हटाने के लिए राजी हो गये, लेकिन दोनों समुदायों के कुछ युवक वहां पहुंचे और मामले ने उग्र रूप ले लिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक मार्ग से धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प होने के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शांति समिति की एक बैठक कर आगामी त्योहारों और शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने के लिए लोगों से लोहरा चौक से धार्मिक झंडे हटाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, दोनों पक्ष बैठक में झंडे हटाने के लिए राजी हो गये, लेकिन दोनों समुदायों के कुछ युवक वहां पहुंचे और मामले ने उग्र रूप ले लिया। इसके बाद एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने स्थिति को शांत किया।
विज्ञापन
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया, स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगा दी है। झड़प के सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।