फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CGPSC will issue annual calendar like UPSC, examination centers in every block

Chhattisgarh: यूपीएससी जैसा वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा सीजीपीएससी, हर ब्लॉक में होंगे परीक्षा केन्द्र

Thu, 01 Feb 2024 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 01 Feb 2024 12:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CGPSC will issue annual calendar like UPSC, examination centers in every block
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अपनी परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर सुव्यवस्थित करने जा रहा है। सीजीपीएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा। राज्य के हर ब्लॉक में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्र बनाने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शासन के सभी विभागों से आगामी तीन सालों में भरे जाने वाले रिक्त पदों की जानकारी मांग पत्र सहित देने को कहा है। विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग की ओर से एक माह के भीतर परीक्षा आयोजन संबंधी कैलेंडर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने देश के समस्त लोक सेवा आयोगों से पत्राचार कर उनके विभिन्न चयन प्रक्रियाओं और भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेस के संबंध में जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। विभिन्न लोक सेवा आयोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। गठित समिति के सुझाव के आधार पर बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाने के लिए आयोग शीघ्र ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed