फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Bypoll to elect 504 panchayat representatives to be held on Thursday

छत्तीसगढ़: 28 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के 504 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को 

Wed, 19 Jan 2022 11:08 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Amit Mandal Updated Wed, 19 Jan 2022 11:08 PM IST
सार

28 जिलों में 27 जनपद पंचायत सदस्य, 144 सरपंच और 330 पंच के लिए चुनाव होगा। आम चुनाव और उपचुनाव दोनों के लिए 1,288 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Bypoll to elect 504 panchayat representatives to be held on Thursday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के 504 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। इसके अलावा दो जिलों की कई ग्राम पंचायतों में आठ सरपंचों के चुनाव के लिए भी  मतदान एक साथ होगा। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होने वाले मतदान के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल अपने गंतव्य पर पहुंचने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


कोविड-19 के मद्देनजर प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान दल के प्रत्येक सदस्य को सभी एहतियाती उपायों का पालन करना होगा, जिसमें मास्क पहनना, हैंड सैनिटाइटर का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है। उन्होंने कहा कि मतदान मतपत्रों के माध्यम से होगा जिसके बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। 
विज्ञापन


कोंडागांव जिले की पांच और कोरिया जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंचों के चुनाव के लिए आम चुनाव होंगे। इसी तरह, तीन जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए उपचुनाव होंगे, ये हैं- रायगढ़, सूरजपुर और बीजापुर।  28 जिलों में 27 जनपद पंचायत सदस्य, 144 सरपंच और 330 पंच के लिए चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि आम चुनाव और उपचुनाव दोनों के लिए 1,288 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके लिए 1,066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आयोग द्वारा अभी मतदाताओं का सही आंकड़ा जारी किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed