{"_id":"63fda977d0b44c3f260339e4","slug":"chhattisgarh-board-exam-bhatapara-14-schools-made-examination-centers-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Board Exam: भाटापारा के 14 स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र, 5282 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Board Exam: भाटापारा के 14 स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र, 5282 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Tue, 28 Feb 2023 12:43 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल रायपुर की ओर से बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद भाटापारा ब्लाक के 14 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में 5282 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाटापारा के नगर पालिका कन्या उच्चतरशाला को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मार्च से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें भाटापारा के 14 स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यहां कुल 5282 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाई स्कूल के कुल 2744 और हायर सेकेंडरी के 2538 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगें।
विज्ञापन
शासकीय बहुउद्देशी भाटापारा मे हाई स्कूल के परीक्षार्थी 431 और हायर सेकेंडरी के 465, शासकीय हाई स्कूल ग्राम बिटकुली मे हाई स्कूल के 141 व हायर सेकेंडरी के 146 परीक्षार्थी, भाटापारा पंचम दिवान कन्या शाला हाई स्कूल के परीक्षार्थी 112, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 87, भाटापारा नगर पालिका कन्या शाला हाई स्कूल के परीक्षार्थी 202, प्राइवेट मे 33, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 211, प्राइवेट मे 81, ग्राम पंचायत गोढ़ी टी हाई स्कुल के परीक्षार्थी 274, प्राइवेट मे 1, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 231, ग्राम दतरेंगी हाई स्कुल के परीक्षार्थी 213, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 217 शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसीतरह ग्राम पंचायत कोसमंदा हाई स्कूल के परीक्षार्थी 163, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 76, ग्राम खैरा हाई स्कूल के परीक्षार्थी 252, प्राइवेट मे 5, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 204 प्राइवेट मे 2, ग्राम अर्जुनी हाई स्कुल के परीक्षार्थी 131, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 121, ग्राम गुर्रा हाई स्कूल के परीक्षार्थी 160, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 90, ग्राम तरेंगा हाई स्कूल के परीक्षार्थी 100, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 97, ग्राम मोपका हाई स्कूल के परीक्षार्थी 234, हायर स्कुल के परीक्षार्थी 251, प्राइवेट मे 6, ग्राम करही बाजार हाई स्कूल के परीक्षार्थी 138, हायर स्कूल के परीक्षार्थी 132 शामिल होंगे।
विज्ञापन