{"_id":"64f4437b3efb1f5c1a0c2d99","slug":"chhattisgarh-bjym-protest-against-bhupesh-baghel-government-in-raipur-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ भाजयुमो का भूपेश सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन: एटीएम बनाकर लगे डालने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ भाजयुमो का भूपेश सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन: एटीएम बनाकर लगे डालने नोट
Sun, 03 Sep 2023 01:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नरेबाजी की। भाजयुमो ने भूपेश सरकार के साथ ही गांधी परिवार पर भी हमला बोला है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजयुमो का भूपेश सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बता रहे हैं। राजनीतिक पार्टियां लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नरेबाजी की। भाजयुमो ने भूपेश सरकार के साथ ही गांधी परिवार पर भी हमला बोला है।
विज्ञापन
जिला भाजयुमो अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक एटीएम बनाकर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। सांकेतिक एटीएम में नोट भी डाला। इस संबंध में मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी ने बताया कि प्रदेश में जिस घोषणा पत्र के सहारे कांग्रेस सत्ता में आई है, उसे पूरा नहीं कर पाई है, लेकिन घोषणा पत्र में 36 वादों से ज्यादा घोटालों के आंकड़े सामने आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक के बाद एक लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं। कोयला घोटाला, राजस्व घोटाला, महादेव एप घोटाला ऐसे बहुत से घोटालों में हजारों करोड़ों रुपए की लेनदारी केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने आई है।
विज्ञापन
'भूपेश सरकार के संरक्षण में घोटाला'
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने आरोप लगाते कहा कि प्रदेश के युवाओं, किसानों और माताओं के हक का पैसा, प्रदेश की जनता का पैसा, सीएम बघेल सीधे सोनिया गांधी और उनके परिवार को भेज रहे हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि प्रदेश में घोटाले हों और मुख्यमंत्री अनजान हो। घोटालों में सीएम भूपेश बघेल के करीबियों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश सरकार के संरक्षण में ही रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर 2000 करोड़ के शराब घोटाले के आरोपी हैं। यह पूरा तंत्र भ्रष्टाचार से भीगा हुआ है।
विज्ञापन