फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP Yuva Morcha 54 Workers Complete 2300 KM Bike Rally Kashi to Vadnagar

छत्तीसगढ़: 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूरी की बाइक यात्रा, सीएम साय ने किया स्वागत

Mon, 12 Oct 2026 06:26 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 12 Oct 2026 06:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बनारस से गुजरात के वडनगर तक बाइक यात्रा पूरी करने वाले भाजपा युवा मोर्चा के 54 कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP Yuva Morcha 54 Workers Complete 2300 KM Bike Rally Kashi to Vadnagar
सीएम विष्णु देव साय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आवास पर भाजपा युवा मोर्चा के उन कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बनारस से वडनगर तक बाइक रैली पूरी की। पांच राज्यों से होकर निकली इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने करीब 2300 किलोमीटर का सफर तय किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में जनसेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे किए हैं। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी से उनकी जन्मभूमि वडनगर तक बाइक रैली का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


बाइक से 2300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की
सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 54 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने काशी से वडनगर तक बाइक से 2300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। इस दौरान रैली उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए गुजरात पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से संपर्क किया। यात्रा केवल बाइक रैली तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस दौरान कई जगहों पर वृक्षारोपण किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। इस तरह कार्यकर्ताओं ने यात्रा के दौरान जनसंपर्क और सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले सीएम साय?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 15 सितंबर को इन कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देकर छत्तीसगढ़ से रवाना किया गया था। यात्रा पूरी कर लौटने पर उनके लिए मुख्यमंत्री आवास पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। सीएम साय ने कहा कि उनकी यात्रा अच्छी रही और उन्हें इससे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मिली प्रेरणा और अनुभव का लाभ आगे छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed