फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bjp targets congress on unemployment allowance in balod

बेरोजगारी भत्ते पर रार: कांग्रेस ने कहा- युवाओं के लिए विशेष मदद, सुनहरा अवसर; भाजपा ने बताया चुनावी लॉलीपॉप

Wed, 01 Feb 2023 04:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने तो अभी बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है, लेकिन उन्हें के 2500 रुपये के हिसाब से  पिछले चार सालों का बकाया बेरोजगारों को देना चाहिए। उन्होंने अपने घोषणापत्र में इसे शामिल किया था, लेकिन अब चुनाव देख लॉलीपॉप दे रहे। 

विज्ञापन
chhattisgarh bjp targets congress on unemployment allowance in balod
कांग्रेस नेता चंद्रेश हिरवानी और भाजपा नेता कृष्णकांत पवार । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के गणतंत्र दिवस पर बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। इसे लेकर एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों पार्टी के नेता इसे लेकर खींचतान में लगे हुए हैं। बालोद के कांग्रेस नेताओं ने इसे बेरोजगारों के विशेष मदद और सुनहरा अवसर बताया है। वहीं भाजपा इसे चुनावी लॉलीपॉप कह रही है। 

विज्ञापन




कांग्रेस सरकार एक-एक कर पूरे कर रही वादा
बालोद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने जो भी वादे किए थे, उसे बारी-बारी निभा रही है। कोई भी वादा निभाने में समय लगता है। उसके लिए बेहतर कार्य योजना की जरूरत होती है। धरातल पर उतारने और आम जनता तक ले जाने के लिए गहन अध्ययन करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने जो बेरोजगारी भत्ते की घोषणा की है, उसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणापत्र में नहीं था बेरोजगारी भत्ता 
वरिष्ठ नेता चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि, राज्य के गोठानो में 13 हजार से अधिक महिला स्वसहायता समूह को जोड़ा गया है। इसमें एक लाख से अधिक युवा महिलाएं काम कर रही हैं। सामाजिक कामों से उन्हें जोड़कर भूपेश बघेल सरकार 2500 स्र्पये से अधिक कमाने का अवसर दे रही है। भाजपा आदतन फ्राड फैलाने वाला दल है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, उसे पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले चार साल का बकाया भी दे सरकार
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने तो अभी बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है, लेकिन उन्हें के 2500 रुपये के हिसाब से  पिछले चार सालों का बकाया बेरोजगारों को देना चाहिए। क्या यह संभव है कि लगभग 1,30,000 रुपये प्रत्येक बेरोजगारों को दिया जाए। किस हिसाब से इस योजना की शुरुआत कर रही है। इसके लिए क्या मापदंड है। इसे भी सरकार ने अब तक स्पष्ट नहीं किया है।


युवाओं को साधने में लगी है कांग्रेस सरकार
कृष्णकांत पवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में युवाओं को साधने में कांग्रेस जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि, इसके बाद यह संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता बेहद समझदार है। उन्हें अब इन बातों को समझना चाहिए। कहा कि जनता अब सरकार के बहकावे में नहीं आएगी। जो भी निर्णय सरकार ले रही है वह एक चुनावी प्रोपेगेंडा मात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed