{"_id":"624aeb08737b477880110678","slug":"chhattisgarh-bjp-s-raigarh-unit-chief-booked-for-molestation-on-colleague-s-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: भाजपा नेता पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बताया बेगुनाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: भाजपा नेता पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बताया बेगुनाह
Mon, 04 Apr 2022 06:26 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:26 PM IST
सार
शिकायत के अनुसार, कथित छेड़छाड़ की घटना पिछले साल 2 जून को भाजपा के रायगढ़ जिला इकाई कार्यालय में अग्रवाल के कक्ष में हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
पुलिस ने सोमवार को कहा कि भाजपा की रायगढ़ जिला इकाई के प्रमुख पर पार्टी की एक सहयोगी से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 21 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर सोमवार को सिटी कोतवाली थाने में उमेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अग्रवाल ने आरोपों से इनकार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के अनुसार, कथित छेड़छाड़ की घटना पिछले साल 2 जून को भाजपा के रायगढ़ जिला इकाई कार्यालय में अग्रवाल के कक्ष में हुई थी। महिला ने इस संबंध में इस साल 1 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर अग्रवाल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (शील भंग करने के इरादे से आपराधिक हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन