फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP President Sav attacks on state Congress government over sexual assault of medical officer

Raipur: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव का कांग्रेस सरकार पर हमला- यहां न कारोबारी सुरक्षित न महिला डॉक्टर की अस्मत

Sat, 22 Oct 2022 07:58 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 22 Oct 2022 07:58 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्कूल जाती बच्ची से राह में अश्लीलता करते हुए उसे कीटनाशक पिला दिया जाता है, घर में घुसकर मासूम बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक से दुष्कर्म हो रहा है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या की जा रही है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP President Sav attacks on state Congress government over sexual assault of medical officer
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने मनेन्द्रगढ़ के छिपछिपि उप स्वास्थ्य केंद्र में बंधक बनाकर महिला स्वास्थ्य अधिकारी से तीन दरिंदों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में अब कोई सुरक्षित नहीं है। कारोबारी अपनी दुकान में मौत के घाट उतार दिए जाते हैं और महिला डॉक्टर से सरकारी अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म हो जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल जाती बच्ची से राह में अश्लीलता करते हुए उसे कीटनाशक पिला दिया जाता है, घर में घुसकर मासूम बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक से दुष्कर्म हो रहा है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या की जा रही है। सामूहिक हत्याकांड हो रहे हैं। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री तक का जिला और निर्वाचन क्षेत्र अपराध का केंद्र बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण साव ने आगे कहा कि अब तो हद हो गई कि सरकारी महिला स्वास्थ्य अधिकारी अपने सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही दरिंदगी का शिकार हो रही हैं। महिला स्वास्थ्य अधिकारी को उप-स्वास्थ्य केंद्र में बांध कर दुष्कर्म करना, आरोपियों द्वारा दुष्कर्म का वीडियो बनाना साबित कर रहा है कि दरिंदों को कानून व्यवस्था का कोई खौफ नहीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था तो बलि चढ़ाई जा चुकी है। हर तरफ अराजकता फैल चुकी है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि लगता ही नहीं कि यहां सरकार नाम की संस्था है। जनता ने बड़े भरोसे के साथ कांग्रेस को जनसेवा और प्रदेश के विकास का जिम्मा सौंपा था क्योंकि कांग्रेस ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन चार साल में छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाकर रख दिया।

उन्होंने कहा कि चार साल में एक धेले का विकास हुआ नहीं, ऊपर से जंगलराज अस्तित्व में आ गया। सरकार भ्रष्टाचार के स्विमिंग पूल में तैर रही है और जनता लुट रही है, मिट रही है और बहन बेटियों की आबरू तार-तार हो रही है। छत्तीसगढ़ के हालात इतने भयावह स्थिति में पहुंच चुके हैं कि तालिबानी राज जैसा अहसास आम जनता को हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed