फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP leader Arun Sao welcome with bulldozer in BJP office raipur CG

छत्तीसगढ़: अरुण साव का BJP कार्यालय में बुलडोजर से स्वागत, कांग्रेस ने कहा- ये भाजपा की विध्वंसक सोच

Sun, 13 Aug 2023 10:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 10:18 PM IST
सार

अब यूपी की तरह छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बुलडोजर का आगमन हो चुका है। प्रदेश में बुलडोजर को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP leader Arun Sao welcome with bulldozer in BJP office raipur CG
अरुण साव का BJP कार्यालय में बुलडोजर से स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब यूपी की तरह छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बुलडोजर का आगमन हो चुका है। प्रदेश में बुलडोजर को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ताजा मामला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लेकर है।  साव के अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर हिंदूवादी सोशल मीडिया संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर के मुख्य गेट पर बुलडोजर से स्वागत किया। बुलडोजर से साव पर फूल बरसा कर उनका अभिननंदन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान साव ने कहा कि प्रदेश के युवा उत्साह से भरे हुए हैं।  उनके इस प्रेम के लिए आभार। कांग्रेस शासन के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का पोल खोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है, माफियाओं के गढ़ बन गया है। आज निरंकुश कानून व्यवस्था के कारण लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं हो रही हैं। इस कांग्रेस सरकार के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। यह प्रदेश सीधे साधे लोगों का प्रदेश है, शांत प्रदेश है। आज छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से लगातार आपराधिक घटना बढ़ रही है। ऐसे अपराधियों और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई जरूरी। छत्तीसगढ़ में बुलडोजर वाली सरकार जरूरी है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ लगातार सोशल मीडिया में बुलडोजर वाली सरकार की मांग करता आया है। अरुण साव से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने बुलडोजर वाली सरकार का वादा लिया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनने पर होगी बुलडोजर से कार्रवाई
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रकृति शांत है। इस कांग्रेस सरकार ने अपने इस पांच साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ से विकास का विनाश किया है। शांत छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना दिया है। ऐसे छत्तीसगढ़ को फिर से शांति का गढ़ बनाने, अपराधियों पर कानून का भय स्थापित करने, प्रदेश की खुशहाली के लिए छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलाना जरूरी है। भाजपा की सरकार बनने पर निश्चिततौर पर अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिहादियों के हौसले बुलंद : वीरेंद्र दुबे 
छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है। तब से जिहादियों के हौसले बुलंद हैं। इनके कका और भतीजा छत्तीसगढ़ को लूटने में लगे हैं। साथ ही अपराधियों को, भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में त्वरित न्याय नही मिल रहा है। बिरनपुर मामले में देखा जाए तो कठोर कार्रवाई किया जाना था, लेकिन सरकार ने समझौता कर लिया। ऐसे में कांग्रेस की सरकार से जनता को न्याय के लिए क्या आशा रहेगी। हमारी उम्मीदें भाजपा पर टिकी हुई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएं औऱ अपराधियों पर जिहादियों पर बुलडोजर चलाएं।

बुलडोजर का सपना देखना भाजपा की विध्वंसक सोच: कांग्रेस
इस मामले में कांग्रेस ने अरुण साव का बुलडोजर लेकर स्वागत करने को भाजपा की विध्वंसक सोच बताते हुए कहा कि शांत और भाई चारे वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा भय, आतंक और विद्वेष की राजनीति करना चाह रही है। कांग्रेस गरीबों को बसाने का काम करती है और भाजपा उजाड़ने की राजनीति में विश्वास करती है। 15 सालों तक बस्तर अशांत रहा लोगों की हत्याएं होती रही, जीरम जैसा नरसंहार हुआ, ताडमेटला, एर्राबोर जैसी घटनायें हुई, तब भाजपा का बुलडोजर कहां था? छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलाने का सपना देख रहे साव यह जान लें कि उनका सपना पूरा नहीं होने वाला। वे यह विध्वंसकारी सपना देखते ही रह जाएंगे। क्योंकि जनता ने यह जान लिया है कि भाजपा की प्राथमिकता जनता का कल्याण और राज्य का विकास नहीं, बल्कि बुलडोजर चलाना है। वे दिवास्वप्न देख रहे हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में यूपी की तरह बुलडोजर चलायेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता को रोजगार चाहिए, विकास चाहिए, शांति चाहिए, जो भाजपा ने 15 साल की सरकार में न तो दिया और न ही भविष्य के लिए उसका ऐसा कोई इरादा है। तब जनता भाजपा की सरकार क्यों बनाएगी। 




'सद्भाव बिगाड़ना बंद करें, नहीं तो कानून सबके लिए बराबर है'
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को बुलडोजर नहीं चाहिए। भाजपा की बुलडोजर बुद्धि ही भाजपा को कुचल देने पर्याप्त है। साव छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का टारगेट तय करके चल रहे हैं। जब से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से राज्य का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी कोई साजिश सफल नहीं होने दे रही। वे हर रोज जेहाद और गुंडई की बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में न तो कोई जेहादी है और न ही गुंडागर्दी के लिए कोई गुंजाइश है। छत्तीसगढ़ में गुंडागर्दी के दिन भाजपा के सफाए के साथ ही विदा हो चुके हैं। तब साव किस पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता को धमकाना और सद्भाव बिगाड़ना बंद करें। अन्यथा कानून सबके लिए बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed