फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP Core Committee meeting in raipur, ajay Jamwal said sai fulfilling Modi guarantee

छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर कमेटी की बैठक: जामवाल ने कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार, कहा- साय पूरा कर रहे मोदी की गारंटी

Fri, 29 Mar 2024 12:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

Chhattisgarh BJP Core Committee meeting: भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में हुई। इसमें पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हुंकार भरी।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP Core Committee meeting in raipur, ajay Jamwal said sai fulfilling Modi guarantee
छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh BJP Core Committee meeting : भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में हुई। इसमें पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिये बूथ स्तर पर कार्य करने जुट जाएं। 

विज्ञापन


जामवाल ने कहा कि देश में 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। ये चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। देश की हर लोकसभा सीट भाजपा के लिए महत्वपूर्णं है। पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प है, जिसमें हम सभी को अपना 100 प्रतिशत देना है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के साथ ही भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि हमें केंद्रीय संगठन की ओर से विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में जो कार्यक्रम दिए गए थे उस पर फोकस करते हुए लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यक्रम तय करना होगा। मोदी की एक एक गारंटी को प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि संगठन ने लोकसभा चुनाव का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया है। बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से चुनाव में जुटना होगा। बूथ स्तर पर हमें 10 फीसदी वोट बढ़ाने पर फोकस करना है। 
विज्ञापन




बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में सांसद सुनील सोनी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, विधायक धरसीवां अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा,जिला प्रभारी अशोक पांडेय, भाजपा ग्रामीण रायपुर जिलाध्यक्ष श्याम नांरग,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, नवीन मार्कंडेय, संजय ढीढी, डॉ. किरण बघेल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed