फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bike rider killed in korba road accident

Korba: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे

Sun, 30 Oct 2022 01:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

कुसमुंडा क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। खराब सड़कें, गड्ढे, धूल के कारण हादसे हो रहे हैं। वहां स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी है। इसे लेकर लोग कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई।

विज्ञापन
chhattisgarh bike rider killed in korba road accident
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार वाहन के बाइक को टक्कर मारने के चलते हुआ है। हादसे के बाद युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, और लोग उसकी मदद करने की जगह वीडियो बनाते रहे। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीपका के प्रगति विहार निवासी रुपेश कुमार शर्मा (23) पुत्र मोहन लाल शर्मा शनिवार रात करीब 9.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मण टीपर रोड पर गेवरा खदान जाने वाले मार्ग पर गेवरा हैलीपैड के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रुपेश उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसे सिर पर चोट लगी। इस दौरान राहगीरों ने देखा तो डायल-112 को सूचना दी। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले तक आसपास के लोग रुपेश की मदद करने की जगह वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद डायल-112 की टीम पहुंची और रुपेश को विकास नगर स्थित अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का अगेला कमाने वाला था युवक
बताया जा रहा है कि रुपेश की मां की बहुत साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसके पिता भी काफी दिनों से बीमार रहते हैं। एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी नहीं हुई है। घर की पूरी जिम्मेदारी रुपेश के ऊपर थी। वही अकेला कमाने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed