छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई।
उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ नक्सलियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं।
Chhattisgarh: A CRPF jawan has lost his life in an encounter with Naxals in Bijapur earlier today.More details awaited pic.twitter.com/s1WElMEdgS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 7, 2019
नक्सली हमले में शहीद हुए जवान का नाम कमता प्रसाद हैं और वह उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले थे। कमता प्रसाद साल 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।