फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh Bihan group woman did foot march till the collectorat in balod

धूप में बिहान की महिलाओं का 3 किमी पैदल मार्च: बालोद कलेक्ट्रेट पहुंची पर बाहर रोका, कलेक्टर मिलने तक नहीं आए

Mon, 17 Apr 2023 04:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Apr 2023 04:12 PM IST
सार

बिहान समूह की वरिष्ठ कार्यकर्ता माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि जो भी काम शासन से मिलता है उसे हम बखूबी निभाते हैं, लेकिन जितना ध्यान सरकार को देना चाहिए उतना नहीं दे पाती है। उन्होंने कहा कि, काफी लंबे समय से हम शासन की योजनाओं से जुड़कर कार्य कर रहे हैं, लेकिन स्थिति यह हो गई है कि हम कर्ज में आ गए हैं। 

विज्ञापन
chhattisgarh Bihan group woman did foot march till the collectorat in balod
पैदल कलेक्ट्रेट तक मार्च करतीं बिहान समूह की महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान समूह की महिलाओं ने सोमवार को पैदल मार्च निकाला। तेज धूप में महिलाएं पैदल चलते हुए अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर तक पहुंची, लेकिन उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया गया। महिलाओं का प्रदर्शन देख प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने पांच महिलाओं को कलेक्टर से मिलवाने की बात कही, पर वह कलेक्टर को बुलवाने के लिए अड़ी रहीं। घंटों तक हंगामा चलता रहा, पर कलेक्टर मिलने नहीं आए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, बिहन समूह की महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके तहत महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए निकलीं। इस दौरान वह घोटिया चौक पर एकत्र हुईं और फिर वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंच गई। महिलाओं की भीड़ देख उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे, पर महिलाएं कलेक्टर से मिलने पर अड़ी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन पहुंचता है तो हम रहते हैं अडिग
प्रदर्शनकारी महेश्वरी ठाकुर ने कहा कि जब जिला प्रशासन के आला अधिकारी हमारे गांव पहुंचते हैं तो हम गौठानों में अडिग रहते हैं। उनका पूरा सहयोग और समर्थन करते हैं। आज हम जब प्रशासन के दर पर पहुंचे हैं तो हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हम लगातार मांग कर रहे हैं कि हमें कलेक्टर से मिलना है, लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा है। आखिर हम भी तो इसी सरकारी तंत्र का एक अंग हैं। हम ना कोई आतंकवादी हैं और ना ही कोई विरोधाभास करने वाले व्यक्ति बस हम अपनी जायज मांगों के लिए लड़ रहे हैं।

बिहान समूह की महिलाओं की मांग

  • मानदेय में वृद्धि
  • नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करें
  • प्रतिमाह मानदेय मिले
  • नियमितीकरण 
  • निवास से कार्य स्थल आने जाने के लिए भत्ता 


शासन की योजनाओं से जुड़कर कर्जे में आ गए
बिहान समूह की वरिष्ठ कार्यकर्ता माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि जो भी काम शासन से मिलता है उसे हम बखूबी निभाते हैं, लेकिन जितना ध्यान सरकार को देना चाहिए उतना नहीं दे पाती है। उन्होंने कहा कि, काफी लंबे समय से हम शासन की योजनाओं से जुड़कर कार्य कर रहे हैं, लेकिन स्थिति यह हो गई है कि हम कर्ज में आ गए हैं। ना तो यात्रा भत्ता दिया जाता है और ना ही कुछ और। जब मंत्री विधायक आते हैं तो हमें सामने खड़ा कर दिया जाता है, लेकिन हमारे काम और हमारे पीछे की सच्चाई से शासन-प्रशासन दोनों अवगत होना ही नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed