फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh atm cash van robbery in Raigarh accused arrested within 10 hours

छत्तीसगढ़: वाहन चालक को गोली मार 14.50 लाख रुपये लूटे, 10 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 02:22 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायगढ़
पीटीआई, रायगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Jul 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh atm cash van robbery in Raigarh accused arrested within 10 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े कैश वैन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से लूटे गए 14.5 लाख रुपए और हथियार भी बरामद हो गए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाश बिहार के रहने वाले हैं। वारदात के दौरान कैश वैन के ड्राइवर व गार्ड को गोली मार दी गई थी। इसमें ड्राइवर की मौत हो गई। 

विज्ञापन


रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि रायगढ़ जिले में स्टेट बैंक के कैश वैन चालक की गोली मारकर हत्या और गार्ड को घायल कर 14.50 लाख रुपये लूटने के आरोपियों को पुलिस ने 10 घंटे में पकड़ लिया।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिहार के इस अंतर्राज्यीय गिरोह के बदमाशों से लूट की राशि बरामद कर ली है तथा इनसे हथियार भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को जिले के भूपदेवपुर के पास एक गांव से पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को शहर के किरोड़ीमल नगर में जब कैश वैन से स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये डाले जा रहे थे तब मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोशों ने वहां अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में वैन चालक अरविंद पटेल की मृत्यु हो गई तथा सुरक्षाकर्मी विनोद पटेल घायल हो गया। बाद में बदमाश यहां से 14.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए शहर में नाकेबंदी कर दी तथा वाहनों और घरों में तलाशी अभियान चलाया गया।

बाद में पुलिस ने बिहार के सिवान जिले के निवासी सुधीर सिंह (23 वर्ष) और कैमूर जिले के निवासी पिंटू वर्मा (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। सुधीर सिंह के रिश्तेदार रायगढ़ में ठेकेदारी का काम करते हैं।

संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो देशी कट्टे, तीन मैगजीन में 26 राउंड, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक मोटरसाइकिल और 14.50 लाख रुपये बरामद किए।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के कोतरारोड थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 397 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed