फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly Monsoon Session begins today: Opposition will raise questions on these issues

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र: बलौदाबाजार हिंसा, कानून व्यवस्था समेत इन मुद्दों पर विपक्ष ने उठाये सवाल

Mon, 22 Jul 2024 11:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 22 Jul 2024 11:41 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज सोमवार को विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session begins today: Opposition will raise questions on these issues
कार्य मंत्रणा समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज सोमवार को विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आज सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है जो 26 जुलाई तक चलेगा। इस बीच पांच बैठकें होंगी। विपक्षी कांग्रेस पार्टी पूरी रणनीति के साथ भाजपा सरकार घेरने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही साय सरकार के छह महीने के कार्यकाल में असफलताओं को गिनाएगी। इस दौरान बलौदाबाजार हिंसा, कानून व्यवस्था, बिजली कटौती और दर में बढ़ोतरी समेत कई मुद्दों पर बहस हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों कांग्रेस बलौदाबाजार हिंसा, प्रदेश की कानून व्यवस्था और बिजली समस्या को लेकर लगातार बीजेपी सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने पर विपक्ष एक बार फिर इन मुद्दों को लेकर सदन में आवाज उठाएगा। इसके साथ ही भाजपा विधायक मंत्रियों का ध्यानाकर्षण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed