फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly elections: Congress released 37 candidates of Third list

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 37 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Sun, 28 Oct 2018 07:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 07:17 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly elections: Congress released 37 candidates of Third list

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने शनिवार की रात 37 उम्मीदवारों का नाम जारी किया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत सक्ति विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे ।

विज्ञापन




इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का प्रयास करेगी । भाजपा प्रदेश में 2003 से ही सत्ता पर काबिज है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं । पहले चरण में प्रदेश में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा । शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा । मतों की गिनती 11 नवंबर को होगी ।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की सूची 18 और 22 अक्टूबर को जारी की थी । पहले चरण के मतदान में कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुकाबले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को मैदान में उतारा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी सूची में इनके नाम का हुआ एलान

-मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल
-प्रेमनगर से खेलसाय सिंह
-भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े
-प्रतापपुर से प्रेमसाय सिंह
-रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह
-अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव
-सीतापुर से अमरजीत भगत
-जशपुर से विनय कुमार भगत
-कुनकुरी से उत्तम दन मिंज
-पत्थलगांव से रामपुकार सिंह
-सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े
-खरसिया से उमेश पटेल
-धर्मजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया
-रामपुर से श्यामलाल कंवर
-कोरबा से जयसिंह अग्रवाल
-मरवाही से गुलाब सिंह राज
-लोरमी से शत्रुघ्न लाल चंद्राकर
-मुंगेली से राकेश पात्रे
-मस्तूरी दिलीप लहरिया
-अकलतरा से चुन्नी लाल साहू
-सक्ति से चरणदास महंत
-चंद्रपुर से रामकुमार यादव
-कसडोल से शकुंतला साहू
-भाटापारा से सुनील महेश्वरी
-रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा
-रायपुर पश्चिम  से विकास उपाध्याय
-आरंग से शिवकुमार डहरिया
-अभनपुर से धनेंद्र साहू
-राजिम से अमितेश शुक्ला
-बिंद्रानवागढ़ से संजय नेताम
-पाटन से भूपेश बघेल
-दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर
-दुर्ग सिटी से अरुण वोरा
-भिलाई नगर से देवेंद्र यादव
-अहिवारा से रुद्र गुरू
-साजा से रविंद्र चौबे
-कवर्धा से मोहम्मद अकबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed