फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh assembly election janta congress chhatisgarh ajit jogi release manifesto

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का 'शपथपत्र' जारी, जोगी बोले वादे पूरे नहीं तो जेल भेज देना

Sat, 10 Nov 2018 02:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh assembly election janta congress chhatisgarh ajit jogi release manifesto
अजीत जोगी ने जारी किया घोषणापत्र

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और जकांछ-बसपा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार अजीत जोगी ने शनिवार को अपना 14 सूत्रीय घोषणापत्र जारी कर दिया। जोगी ने अपना घोषणापत्र स्टांप पेपर पर जारी किया और इसे नाम दिया- शपथपत्र। उन्होंने कहा कि अगर वो सरकार बनने के बाद वादे पूरे करने में असफल रहते हैं तो जनता उन पर केस दर्ज कराकर जेल भेज सकती है।

विज्ञापन



 अजीत जोगी के बड़े वादे:

1.धान का  न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल, खेतो मे पांच हॉर्सपावर तक बिजली मुफ्त और किसानों का कर्ज माफ।

2. सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को 100 प्रतिशत आरक्षण और शेष सभी नौकरियों में 90 प्रतिशत आरक्षण। बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान।

3. अनुसूचित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में पूर्ण शराबबंदी।

4.प्रदेश में जन्म लेने वाली हर बेटी और जिला कलेक्टर के नाम पर संयुक्त बैंक खाता खोलकर एक लाख की एफडी

5.प्रदेश के समस्त रिक्त पदों पर भर्ती और समस्त अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण

6.हितग्राही की सामाजिक सुरक्षा पेंशन न्यूनतम 1500 रुपये करना

7.आयकर दाताओं को छोड़ सभी को महीने में 45 किलो चावल, 10 किलो गेहूं, पांच किलो दाल, पांच किलो नमक, दो किलो शक्कर और पांच लीटर तेल का इंतजाम।

8.प्रदेश के सभी नागरिकों को उनके घर और जमीन का पट्टा बनाकर देने का आदेश पारित करेगी।

9.राज्य शासन द्वारा वसूले हर टैक्स, जिसमें स्टेट जीएसटी, आबकारी, पेट्रोल व डीजल पर लागू टैक्स प्रमुख हैं, को प्रचलित दर से तत्काल प्रभाव से आधा करने का आदेश।
विज्ञापन


10.हर नागरिक का सात लाख तक का स्वास्थ्य बीमा करने और प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एम्स की तर्ज पर अस्पताल

11.चिट फंड कंपनियों द्वारा प्रदेश के नागरिकों से छलपूर्वक लूटी राशि का राजकीय कोष से तत्काल भुगतान

12.महानदी, शिवनाथ, हसदेव, इंद्रावती और रिहंद नदिया तथा उनकी समस्त सहायक नदियों पर बांध का निर्माण

13.गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक दंपत्ति को उनके विवाह के समय 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

14.समस्त लघु वनोपज, टमाटर, सोयाबीन, मक्का, इत्यादि फसलों की समर्थन मूल्य में खरीद

जोगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जनता के लिए सिर्फ घोषणापत्र ला सकते है। अगर वे सच मे छत्तीसगढ़ की जनता का विकास चाहते तो शपथपत्र लेकर जनता के सामने आते। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed