{"_id":"5be95af7bdec22699072cd9f","slug":"chhattisgarh-assembly-election-administrations-provided-facilities-to-divyang","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम, मतदान के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम, मतदान के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा में बैठे बुजुर्ग और दिव्यांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंतेवाड़ा में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भारी मात्रा में अपने मत का इस्तेमाल करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए भी कई प्रयास किये गए हैं। इसी संबंध में नि:शुल्क ई-रिक्शा चलाया जा रहा है, जिससे वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
चुनाव में सभी मतदान करने पहुंचें इसलिए प्रशासन ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की है। मां दंतेश्वरी सहायता समूह की ओर से दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर से मतदान केंद्रों तक लाने ले जाने का जिम्मा सौंपा गया है। ई-रिक्शा की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
यह नि:शुल्क सेवा मात्र मतदान केंद्र तक पहुंचाने तक ही सीमित नहीं है, वोटिंग करने के बाद उन्हें घर वापस भी छोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ये चौथा विधानसभा चुनाव है। प्रदेश चौथी बार अपनी सरकार चुनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा बल के लगभग एक लाख जवानों को तैनात किया गया है। राज्य में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है और पिछले 15 दिनों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन