{"_id":"5bd01f45bdec226988376006","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-voters-will-be-treated-as-guests-in-marwahi-seat-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: मरवाही सीट पर वोटरों की होगी खातिरदारी, कलेक्टर की अनूठी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: मरवाही सीट पर वोटरों की होगी खातिरदारी, कलेक्टर की अनूठी योजना
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में मरवाही राज्य की पहली ऐसी विधानसभा सीट है जहां मतदान के लिए पहुंचनेवाले वोटरों का स्वागत मेहमान की तरह किया जाएगा। यहां पोलिंग बूथ में वोटरों को घंटों लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। इस विधानसभा क्षेत्र में 100 फीसदी मतदान सुनिश्चित करने और इसके लिए मतदाताओं को प्रेरित करन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर ने एक अनूठी योजना बनाई है।
मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 233 मतदान केंद्र हैं। सभी केंद्रों में मतदाता कतार लगाकर बूथ के बाहर खड़े नजर नहीं आएंगे और न ही वोट डालने के लिए उनको मशक्कत करनी पड़ेगी। योजना के तहत मतदाताओं के लिए हर मतदान केंद्र में अलग से प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है जहां कुर्सियां होंगी। मतदान करने आए वोटरों को यहां बैठाया जाएगा।
मतदान केंद्र के अलावा स्कूल परिसर में मौजूद अन्य कमरों को प्रतिक्षालय बनाया जाएगा। गर्मी से राहत के लिए पंखे की व्यवस्था भी रहेगी। पानी पिलाने के लिए दो लोगों की अलग से ड्यूटी रहेगी। हर मतदाता को एक टोकन दिया जाएगा। प्रतीक्षालय से एक-एक मतदाताओं को मतदान मितान पोलिंग बूथों तक लेकर जाएंगे। वोटर एक अच्छे माहौल में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
लोकतंत्र के इस उत्सव को सशक्त बनाने के लिए मरवाही कलेक्टर पी दयानंद और जिला निर्वाचन अधिकारी की इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम भी शुरू हो गया है।
वोटरों की मदद करेंगे मतदाता मितान
प्रतीक्षालय में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मत मितान बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन पहचान पत्र देगा। प्रतिक्षालय से अपनी बारी का इंतजार करे मतदाताओं को मतदान मितान पोलिंग बूथ तक लेकर जाएंगे। अपना वोट डाल चुके वोटरों को धन्यवाद देकर विदा किया जाएगा।
इसके बाद मतदाता मितान प्रतिक्षालय आकर दूसरे मतदाताओं को बूथों तक लेकर जाएंगे। मतदाता मितान इस पूरी प्रक्रिया में वोटरों के साथ अच्छा व्यवहार करें और शालीनता से पेश आएं इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
नियमों से इन्हें मिलेगी छूट
बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिला मतदाताओं को पोलिंग बूथ में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। यहीं नहीं सभी मतदान केंद्रों में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
मरवाही विधानसभा में कितने मतदाता
कुल मतदाता- 1 लाऱ 80 हजार 563
पुरुष मतदाता- 89 हजार 172
महिला मतदाता- 91 हजार 389