{"_id":"5bc9c81dbdec22699917661d","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-janta-congress-and-bsp-releases-names-of-13-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा गठबंधन ने 13 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा गठबंधन ने 13 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Oct 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
Mayawati-Ajit Jogi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सात उम्मीदवारों की और बहुजन समाज पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। राज्य में पहले चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। बसपा ने प्रथम चरण के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
गठबंधन के अनुसार जनता कांग्रेस 55 सीटों पर और बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी गठबंधन से हाथ मिला लिया, जिसके बाद बसपा ने भाकपा को दो सीटें देने का वादा किया है। भाकपा सुकमा और दंतेवाड़ा से चुनाव लड़ेगी। गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अब्दुल हमिद हयात ने यहां बताया कि पार्टी द्वारा सात उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अभी तक 46 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
जारी सूची के अनुसार जनता कांग्रेस ने त्रिलोचन नायक को बसना सीट से, आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू, चित्रकोट से टंकेश्वर भारद्वाज, धर्मजयगढ़ से नवल राठिया, रामपुर से फुलसिंह राठिया और सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अंतागढ़ से हेमंत पोयाम, कांकेर से ब्रम्हानंद ठाकुर, केशकाल से जुगल किशोर बोध, कोंडागांव से नरेंद्र नेताम, डोंगरगढ़ से मिश्री मारकंडे और डोंगरगांव से अशोक वर्मा के नामों की घोषणा की।
बसपा सूत्रों के मुताबिक अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालंकि ऋचा जोगी किस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी इस संबंध में अभी घोषणा नहीं की गई है।