फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly election 2018: Amar ujala live mood of people in Durg

छत्तीसगढ़ चुनाव: अमर उजाला लाइव में क्या रहा दुर्ग की जनता का मूड, नेताओं के कैसे दावे?

Sun, 28 Oct 2018 04:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Updated Sun, 28 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly election 2018: Amar ujala live mood of people in Durg
छत्तीसगढ़ चुनाव
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बताएगा छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा दुर्ग। संवाददाता वैभव कुमार ने हर उम्र के लोगों से बात करके जनता का मूड जानने की कोशिश की। साथ ही नेताओं से भी बातचीत की।  
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना की जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने वाली है। अमर उजाला के लाइव वीडियो में जानिए कि दुर्ग इस बार किन मुद्दों पर वोट करने वाला है।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आयोजित इस खास बहस में भाजपा प्रवक्ता राजा खोखर, कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता एल सोनी और आप उम्मीदवार  मेहरबान सिंह ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश मिश्रा ने कहा कि अरुण वोरा जी 5 साल में दुर्ग में मूलभूत समस्याओं का नाली, सड़क, बिजली-पानी की समस्या का निराकरण कराया। नगर निगम संचालित स्कूलों में सांसद निधि से फर्नीचर, फंड उपलब्ध कराया। सामुदायिक भवन बनवाए। विधायक निधि से भी काम कराए गए। यहां महापौर बीजेपी से ही बनते हैं, शासन उनका है। हम 15 दिनों में शराबबंदी लागू करेंगे। 40 वार्डों में स्वच्छता अभियान फेल रहा है, यानि महापौर फेल रहे। भाजपा भ्रष्टाचार की जननी है। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। अपने चहेते लोगों को ठेका दिया जा रहा है। 

वहीं, भाजपा प्रवक्ता राजा खोखर ने कहा- यहां 83 हजार करोड़ रुपये का बजट है। भाजपा काडर आधारित पार्टी है। हमने उम्मीदवारों का चयन सोच समझकर किया है। महिला महापौर ने बहुत ऐसे काम किए हैं जिसकी कल्पना कांग्रेस ने नहीं की थी। दूर अंचल वार्डों की समस्याएं दूर कीं। आज तक किसी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। 15 साल में एक भी विधायक मंत्री पर आरोप नहीं लगा सकते। कांगरेस की रणनीति सीडी बनाकर बदनाम करने की है। 

जनता का नजरिया

बहस में शामिल आम जनता ने कहा कि भाजपा निश्चित विकास कर रही है। फिर से भाजपा आएगी। एक अन्य शख्स ने कहा कि भाजपा देश के जनहित में काम कर रही है। 
रोड, पानी की कोई समस्या नहीं है। वहीं एक ने कहा कि आज का युवा नए लोगों के साथ जुड़ना चाहता है। 15 साल मौका दे चुके हैं, यहां की सड़क देखिए, पूरा जाम लगा रहता है। 

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के एल सोनी ने कहा कि हमारी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस-भाजपा का गठजोड़ सब देख रहे हैं। कांग्रेस विधायक के शासन में यहां लोगों को बेघर कर दिया जाता है। जिसे हटा रहे हैं उनके लिए पहले व्यवस्था करना जरूरी है। डेंगू जैसी बीमारी फैली हुई है। दुर्ग शहर में किसी प्रकार का विकास नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जनता सब जान चुकी है। मोदीजी स्वस्थ भारत अभियान चलाते हैं, लेकिन जिस परिवार ने इसे परवान चढ़ाय़ा वो इससे वंचित हैं। अगर भाजपा मे दम है तो शपथपत्र देकर बताए कि हम ये काम करेंगे। लेकिन हम अपने वादों को लेकर शपथपत्र देंगे। 

आप उम्मीदवार मेहरबान सिंह ने कहा- यहां हर काम में कमीशन है। भाजपा की विकास यात्रा में भ्रष्टाचार की कितनी मात्रा। एक और एक लुटेरा, आधा तेरा आधा मेरा। करोड़ों की सड़क मात्र 9 दिन में उखड़ गई। शिक्षा को बनाया व्यापार, भाजपा सरकार। ये सरकारी स्कूल बंद करवा रहे हैं। फंड फर्जी है क्योंकि भाजपा की मर्जी है। भाजपा का कोई ऐसा नेता नहीं जो दागदार नहीं है। सीएम के बेटे अभिषेक का नाम पनामा पेपर्स में है। 


दुर्ग में 77 फीसदी महिलाएं वोट करती हैं तो यहां महिला सुरक्षा कितनी कारगर है। इस सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यहां महिला सुरक्षा है ही नहीं। कांग्रेस इस मुद्दे पर गंभीर है, काम कर रही है, हमने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। वहीं आप उम्मीदवार ने कहा कि हम महिला कमांडो की नियुक्ति करेंगे। रोज अखबार देखिए अपराध नजर आ जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed