फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh acb arrested two clerks of veterinary services for taking bribe in mahasamund

Chhattisgarh: घूस लेते महिला क्लर्क सहित दो गिरफ्तार; एसीबी ने तीसरी किश्त के 40 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 12 Oct 2022 06:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Oct 2022 06:39 PM IST
सार

महासमुंद में रायपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की है। पशु चिकित्सा सेवा विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों ने अपनी ही रिटायर्ड महिला कर्मचारी से रिश्वत की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh acb arrested two clerks of veterinary services for taking bribe in mahasamund
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बुधवार को एसीबी टीम ने घूस लेते महिला क्लर्क सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पेंशन और जीपीएफ की एवज में रुपए मांगे थे। रिश्वत की तीसरी किश्त 40 हजार रुपए लेने के दौरान टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय में पदस्थ हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विभाग से रिटायर होने के बाद एक महिला कर्मचारी अपनी पेंशन और जीपीएफ के लिए परेशान थी। इसको लेकर वह रोज दफ्तर के चक्कर लगा रही थी। इस बीच महिला कर्मचारी वहीं कार्यरत क्लर्क सरिता त्रिपाठी और उमाशंकर गुप्ता के संपर्क में आई। आरोप है कि दोनों ने इसकी एवज में रुपयों की मांग की। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पहली किश्त के रूप में 17 हजार रुपए ले लिए। फिर से 40 हजार रुपए लिए। इसके बाद भी 40 हजार रुपयों की और मांग कर रहे थे। इस पर महिला ने एसीबी में शिकायत कर दी। तस्दीक के बाद टीम ने ट्रैप का आयोजन किया और रायपुर की टीम ने दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed