फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 7 villagers untraceable in Sukma and Naxalites killed one of their ex colleagues in bijapur

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की अपने एक पूर्व साथी की हत्या, सुकमा जिले से सात ग्रामीण भी लापता

Tue, 20 Jul 2021 10:23 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बीजापुर
पीटीआई, बीजापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Jul 2021 10:23 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों का एक हथियारबंद समूह इस महीने की 18 तारीख को पदेड़ा गांव पहुंचा और खेत में काम रहे राजू का अपहरण कर लिया। बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से राजू की हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh: 7 villagers untraceable in Sukma and Naxalites killed one of their ex colleagues in bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अपने एक पूर्व साथी की हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पदेड़ा गांव में नक्सलियों ने अपने पूर्व साथी राजू वेंजाम (28) की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों का एक हथियारबंद समूह इस महीने की 18 तारीख को पदेड़ा गांव पहुंचा और खेत में काम रहे राजू का अपहरण कर लिया। बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से राजू की हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राजू के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि राजू पहले नक्सलियों का साथी था। बाद में वह संगठन से वापस लौट आया और अपने गांव में खेती करने लगा। उन्होंने बताया कि राजू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी गई है। राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने इस महीने अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित गांव से सात ग्रामीण लापता
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक गांव से सात ग्रामीण लापता हो गए हैं। पुलिस ने लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुंदेड़ गांव से दो दिन पहले सात ग्रामीण लापता हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि ग्रामीणों को नक्सली अपने साथ ले गए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों ने ग्रामीणों का अपहरण किया या ग्रामीण स्वयं नक्सलियों के साथ गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। हालांकि ग्रामीणों के कथित अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सली ग्रामीणों को बैठक के लिए अपने साथ लेकर गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस दल लापता ग्रामीणों के संबंध में पूछताछ करने गांव पहुंचा तब ग्रामीणों ने बताया कि इनमें से कुछ शादी समारोह में तथा कुछ खेती के लिए अन्य गांव गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed