फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: 456 new cases of corona virus registered in last 24 hours eight patients died

छत्तीसगढ़: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 456 नए मामले दर्ज, आठ मरीजों की हुई मौत

Thu, 11 Mar 2021 01:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, रायपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 11 Mar 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: 456 new cases of corona virus registered in last 24 hours eight patients died
छत्तीसगढ़ में जारी है कोरोना का प्रकोप - फोटो : पीटीआई

छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप जारी है। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 456 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके बाद से राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 3,15,486 हो गई है। वहीं राज्य में बुधवार को 13 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 80 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। इस दौरान राज्य में आठ मरीजों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर से 135, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 13, बालोद से तीन, बेमेतरा से तीन, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से छह, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 31, रायगढ़ से एक, कोरबा से 26, जांजगीर-चांपा से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से 34, कोरिया से 17, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से तीन, जशपुर से 20, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से एक और कांकेर से दो नए मरीज हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,15,486 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इनमें 3,08,269 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 3345 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस वायरस से 3872 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में सबसे अधिक 56,526 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं, जिले में 812 लोगों की घातक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुई है। शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा है।


रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर एस भारतीदासन ने बुधवार को आयोजित जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि देखा जा रहा है कि लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने ऐसे लोग जो कोविड के लिए जारी नियमों और आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed