फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh 13 year old girl was raped by 57 year old neighbor

Korba : 13 साल की लड़की से 57 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो चला पता

Tue, 08 Nov 2022 07:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 07:37 PM IST
सार

कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था, पर बच्ची डर के चलते चुप रही। 

विज्ञापन
chhattisgarh 13 year old girl was raped by 57 year old neighbor
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बच्चों से दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं। अब 13 साल की लड़की से उसके ही 57 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। लड़की की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मंगलवार को अस्पताल ले गए तो उन्हें पता चला। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय बस्ती में रहने वाली 13 साल की लड़की की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उससे खून बहता देख पहले तो परिजनों को समझ नहीं आया, लेकिन जब दिक्कत ज्यादा बढ़ी तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो लड़की से दुष्कर्म का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो लड़की ने पड़ोसी सरफराज खान उर्फ राजू (57) के बारे में बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Korba : आठ साल की बच्ची से 16 साल के चाचा ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची तो चला पता
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों की पूछताछ में लड़की ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी सरफराज ने उससे दुष्कर्म किया था। वह काफी डर गई थी। इसके चलते किसी को बता नहीं सकी। इससे पहले भी कई बार आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की थी, लेकिन तब भी डर और शर्म के चलते वह चुप रही। घटना के बाद से ही वह काफी डरी और सहमी रहती थी, लेकिन परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। अब तबीयत बिगड़ी तो वारदात का पता चला। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। 



आठ साल की बच्ची से चाचा ने किया था दुष्कर्म
दो दिन पहले कोरबा के बांगो क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले 16 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया था। वह बच्ची को भतीजी बोलता था। बच्ची मवेशी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। जब बच्ची वहां से लौटी तो खून से लथपथ थी। शाम को जब बच्ची के परिजन घर आए तो उन्हें पता चला। इसके बाद उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed