{"_id":"628a3425a6946d11a75c84ca","slug":"chhattisgarh-10-held-for-looting-rs-50-lakh-from-trader-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: व्यापारी से 50 लाख रुपये लूटने के मामले में बड़ी सफलता, पुलिस की गिरफ्त में आए 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: व्यापारी से 50 लाख रुपये लूटने के मामले में बड़ी सफलता, पुलिस की गिरफ्त में आए 10 गिरफ्तार
Sun, 22 May 2022 06:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 22 May 2022 06:31 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने कहा कि माना पुलिस की अपराध-रोधी और साइबर इकाई के संयुक्त दल ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक अनाज व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए लोगों में दो नाबालिग हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने कहा कि माना पुलिस की अपराध-रोधी और साइबर इकाई के संयुक्त दल ने इन लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
कुछ नकाबपोश लोगों ने 16 मई को माना में कारोबारी नरेंद्र खेत्रपाल पर हमला किया था। उनसे 50 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 395 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
अतिरिक्त एसपी ने बताया कि हमने 7,95,000 रुपये नकद, अपराध में इस्तेमाल पांच मोबाइल फोन, पांच मोटरसाइकिल के साथ पीड़ित से लूटे एटीएम कार्ड और पासबुक भी जब्त कर लिए हैं।