फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgargh election 2018: Policeman removed from duty while using laptop near EVM machine

छत्तीसगढ़ चुुनाव: स्ट्रांग रूम के पास लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहा था जवान, ड्यूटी से हटाया

Thu, 06 Dec 2018 01:37 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgargh election 2018: Policeman removed from duty while using laptop near EVM machine
कड़ी सुरक्षा में ईवीएम
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ईवीएम और स्ट्रांग रूम को लेकर उठे सवाल खत्म नहीं हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां स्ट्रांग रूम के पास ड्यूटी कर रहे एक जवान को हटा दिया गया। बेमेतरा जिले के स्ट्रांग रूम के करीब सीमा सुरक्षा बल के जवान से कथित रूप से लैपटॉप बरामद होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बेमेतरा जिले के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद बीएसएफ के 175वीं बटालियन के उप निरीक्षक विक्रम कुमार मेहरा को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था। कांग्रेस ने कहा था कि मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम के करीब सुरक्षा अधिकारी लैपटॉप का उपयोग कर रहे हैं। कावरे ने बताया कि कांग्रेस की शिकायत के बाद राजनीतिक दल के सामने ही मेहरा से लैपटॉप बरामद किया गया। मेहरा को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर अन्य अधिकारी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मेहरा स्ट्रांग रूम से बाहर बने गार्ड कक्ष में लैपटॉप का उपयोग कर रहे थे। तकनीकी जानकारों के सहयोग से लैपटॉप की जांच की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बेमेतरा के स्ट्रांग रूम में बेमेतरा, नवागढ़ और साजा विधानसभा सीट के ईवीएम रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने लगाया आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार से मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि निर्वाचन संहिता के अनुसार इलेक्ट्रानिक उपकरण स्ट्रांग रूम के आसपास प्रतिबंधित है। इसके बावजूद लगातार ऐसी घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं, जो कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

सिंहदेव ने कहा है कि 27 नवंबर को धमतरी जिले के लाईवलीहुड कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में एक जिम्मेदारी अधिकारी चार लोगों के साथ लैपटॉप व अन्य उपकरण के साथ लगभग तीन घंटे तक नियम विरूद्ध तरीके से रहा। इसी प्रकार बलौदाबाजार जिले में भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया गया है। बलौदाबाजार के स्ट्रांग रूम के पीछे के हिस्से में संदिग्धों की आवाजाही देखी गई। ऐसी शिकायतें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हो रही हैं।

सिंहदेव ने कहा है कि इसी क्रम में मंगलवार को बेमेतरा जिले के स्ट्रांग रूम परिसर में बीएसएफ के एक जवान को लैपटॉप का उपयोग करते पाया गया। जबकि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरणों के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबंध है। ऐसे दोषी जवान को तत्काल निलंबित कर वहां से हटाया जाए तथा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही हो। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि धमतरी, बेमेतरा और अन्य जगहों पर हुई ऐसी घटनाओं को निर्वाचन आयोग तथा राज्य सरकार गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई करे।


छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ है। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इस महीने की 11 तारीख को मतों की गिनती की जाएगी।

(भाषा इनपुट) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed