फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarg nxalites supplier arrested for providing ied making material

नक्सलियों का सप्लायर गिरफ्तार: राशन, बम बनाने का सामान पहुंचाता था, विस्फोटक-बैनर बरामद

Tue, 29 Nov 2022 08:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 08:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह नक्सलियों के लिए दैनिक उपयोग की सामाग्री दाल, चावल, साबुन, जूता- चप्पल, छाता पहुंचाना और IED बनाने के लिए वायर, टिफिन पहुंचाने का काम करता था। 

विज्ञापन
chhattisgarg nxalites supplier arrested for providing ied making material
पुलिस गिरफ्त में नक्सलियों को सामान पहुंचाने का आरोपी सप्लायर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और BSF के जवानों ने नक्सलियों के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नक्सलियों को राशन के साथ बम बनाने का सामान और अन्य चीजें उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपी से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली का भी सदस्य है। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोयलीबेड़ा थाने से मंगलवार को BSF, DRG और पुलिस के जवान नक्सली इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान वे ग्राम केसोकोड़ी, मरकानार, ढुट्टा की ओर रवाना हुए थे। ग्राम मरकानार के जंगल के पास पहुंचे थे कि एक व्यक्ति जवानों को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश कुमार साहू बताया। 
विज्ञापन


जवानों ने तलाशी के दौरान आरोपी सुरेश के पास से माओवादी पर्चे और विस्फोट करने में इस्तेमाल सामग्री, तार व डेटोनेटर बरामद किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह नक्सलियों की सप्लाई टीम के सदस्य के रूप में काम करता है। साथ ही वह नक्सलियों के पोस्टर और बैनर बांधने का भी काम करता है। वह साल 2007-08 से नक्सलियों की चेतना नाट्य मंडली के लिए भी काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश नक्सलियों को सामान पहुंचाने के साथ ही नक्सल संगठन के लिए ग्राम चिलपरस आलपरस, पानीडोबीर क्षेत्र में चलने वाले प्रत्येक ट्रेक्टरों से सालाना छह हजार रुपये की वसूली करता। अन रुपयों को नक्सलियों के बड़े लीडरों को देता था। साथ ही उसने 21 नवंबर की रात ग्राम बदरंगी में मोबाइल टावर में भी आग लगाने की घटना को स्वीकार किया है। यह भी नक्सलियों के साथ शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed