फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarg Forest Department arrested five with teak wood worth lakhs in GPM

GPM: वन विभाग ने लाखों की सागौन लकड़ी के साथ पांच को किया गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

Thu, 13 Apr 2023 08:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Apr 2023 08:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में वन विभाग की टीम ने तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सागौन की लाखों रुपये की इमारती लकड़ी जब्त की है। इसके साथ पांच आरोपियों को भी पकड़ा गया है। हालांकि एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। टीम ने तीन वाहनों को भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामला मरवाही वन मंडल का है। 

विज्ञापन
chhattisgarg Forest Department arrested five with teak wood worth lakhs in GPM
तस्करी की लकड़ी के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

वन विभाग के अधिकरियो को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप वाहन से सागौन की लकड़ी तस्करी कर बिलासपुर की ओर ले जा रहे हैं। इस पर वन विभाग की टीम ने पीपरखूंटी इलाके के जोबा टोला के पास जांच शुरू की। इस दौरान एक पिकअप वाहन को पकड़ा। जांच में पिकअप से सागौन के करीब 18 नग बरामद हुए। पिकअप वाहन की पायलेटिंग कर रही कार भी पुलिस ने जब्त की है। 

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने चार आरोपियों पेंड्रा निवासी विनोद मिश्रा, सुशील राठौर, बबलू राठौर और भदौरा निवासी सूरज सिंह राठौर को गिरफ्तार किया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी पेंड्रा निवासी दीपक राठौर भाग निकला। उसको लेकर वन विभाग की टीम पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। वहीं बाकी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। 
विज्ञापन


एक अन्य मामले में वन विभाग ने गौरेला के अंडर ब्रिज से एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। वो खोंगसरा इलाके से अवैध तरीके से इमारती लकड़ी लेकर गौरेला पहुंचा था। टीम ने बरामद लकड़ी की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी है। वहीं गौरेला के बस स्टैंड इलाके में होटल व्यवसायी के कैंपस में दबिश देकर भी इमारती लकड़ी जब्त की गई है। जब्त लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल तीनो ही मामले में मरवाही वन मंडल की टीम आगे की कार्यवाही कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed