फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh_modi_cm

छत्तीसगढ़: मोदी की कांग्रेस को सीएम घोषित करने की चुनौती

Thu, 14 Nov 2013 05:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh_modi_cm

छत्तीसगढ़ के रायपुर(बेमेतरा) में हुई चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आडे हाथो लेते हुए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी।

विज्ञापन


मोदी ने आज यहां एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस राज्य में सत्ता में आने पर किसे मुख्यमंत्री बनायेगी उसे क्यों छिपा रही है।

अगर इस बारे में स्टिंग आपरेशन हो तो अजीत जोगी का नाम आयेगा। इस नाम को पार्टी ने छिपाकर क्यों रखा है।

उन्होंने कहा कि कौन सी पाप की बातें हैं जिसे आप बनाने को तो तैयार हैं लेकिन उसका नाम घोषित करने के बजाय उसे पिछले दरवाजे से घुसाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के लोगो के पास जोगी का काल चिठ्ठा बच्चे बच्चे के पास है। उन्होंने कहा कि एक तरफ छत्तीसगढ़ी तो दूसरी तरफ धोखाधडी।

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मैडम सोनिया और शहजादे ने केन्द्र से राज्य को पैसा देने की बार बार बात कर राज्य की जनता का अपमान किया है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस मुफ्त चावल देने का वादा कर रही है उसे बताना चाहिए कि दूसरे कांग्रेस शासित राज्यों में वह ऐसा क्यों नही कर रही है।

उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसके शासित किस राज्य में 24 घंटे बिजली मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed