छत्तीसगढ़ : बारिश बनी शपथ ग्रहण समारोह में बाधा, बदला गया कार्यक्रम का समय, सारी उड़ानें बाधित
मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी आज मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है। लेकिन, मौसम के तेवर कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। रायपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जहां कार्यक्रम स्थल में बदलाव करना पड़ा वहीं अब शपथ ग्रहण का समय भी बदल दिया गया है। वहीं, बारिश के चलते सभी उड़ानें भी रद हो गई हैं। हालांकि, कार्यक्रम स्थल के बाहर व अंदर बारी संख्या में लोग मौजूद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रमन सिंह भी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं।
समय व कार्यक्रम स्थल बदला
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी। बघेल को आज पद की शपथ लेनी थी। कार्यक्रम के लिए साइंस कॉलेज मैदान को चुना गया था। वहीं, कार्यक्रम का समय चार बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन, बारी बारिश ने सभी योजनाओं पर पानी फेर दिया। अब कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम में शाम छह बजे से होने की संभावना है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे
भारी बारिश के बावजूद समर्थकों के जोश में कोई कमी दिखाई नहीं दी। बता दें कि स्टेडियम के अंदर 50 हजार से ज्यादा लोग तो स्टेडियम के बाहर करीब 10 हजार लोग जमा हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। भीड़ ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया।