{"_id":"5ba399c0867a557ed43179d9","slug":"chhatisgarh-assembly-election-mayawati-will-contest-election-with-janta-congress-chhatisgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माया ने जोगी की 'जनता' के साथ किया गठबंधन, कांग्रेस बोली- भाजपा के इशारे पर हुई ‘डील’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया ने जोगी की 'जनता' के साथ किया गठबंधन, कांग्रेस बोली- भाजपा के इशारे पर हुई ‘डील’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
Ajit Jogi and Mayawati
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को करारा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी ने कुछ साल पहले पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का गठन किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत चुकी है। यहां सत्ता में दाखिल होने के लिए जोर लगा रही कांग्रेस के लिए जोगी का यह कदम नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
इस बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ गठबंधन का निर्णय लिया है। हम मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बसपा 35 सीटों पर और जनता कांग्रेस 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। मायावती ने कहा कि अगर गठबंधन जीतता है तो अजीत जोगी मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
वहीं, अजीत जोगी ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। सत्ता, धन और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर वह फिर से सत्ता में आना चाहती है। अब हमारा गठबंधन हो गया है। बसपा और हम मिलकर भाजपा को सत्ता में आने से रोकेंगे।
विज्ञापन