फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhatisgarh Assembly Election: IED Blast was triggered by Naxals on Tumakpal Nayanar road

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया आईईडी धमाका

Mon, 12 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Updated Mon, 12 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Chhatisgarh Assembly Election: IED Blast was triggered by Naxals on Tumakpal Nayanar road
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। यहां नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों के लिए चुनाव जारी है। कुछ लोग अपने मतदाधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। इसी बीच दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक आईईडी धमाका किया है। यह धमाका कतेकल्याण ब्लॉक के पास तुमाकपल कैंप में किया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार यह धमाका सुबह के 6:20 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की 195वीं बटालियन पर किया गया है। धमाके के लिए 1-2 किलो आईईडी का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन




आईईडी धमाके पर एंटी नक्सल ऑपरेशन के एआईजी देवनाथ ने कहा, 'नक्सलियों ने तुमकपल-नयानार रोड पर सुबह 5:30 बजे धमका किया। इसे सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए अंजाम दिया गया था। सुरक्षाबलों और पपोलिंग पार्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पोलिंग पार्टी कतेकल्याण के नयानार स्थित बूथ नंबर 183 पर सुरक्षित पहुंच गई।' 
विज्ञापन


चुनाव से एक दिन पहले यानी रविवार को भी नक्सलियों ने एक आईईडी धमाका किया था। कांकेर जिले के कोयली बेडा में एक के बाद एक छह आईईडी धमाके हुए थे। जिसमें भारतीय सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक एएसआई शहीद हो गया था। कोयली बेडा में नक्सलियों ने 6 आईईडी की सीरिज को प्लांट किया था। यह आईईडी गोम गांव से गट्टाकल के बीच लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है। पिछले 15 दिनों में वह तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इससे पहले 8 नवंबर को दंतेवाड़ा जिले के बछेली में नक्सलियों ने आईईडी बम धमाका करके एक बस को उड़ा दिया था। इस हमले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। इसमें चार नागरिकों की भी मौत हो गई थी। 

30 अक्तूबर को भी नक्सलियों ने दूरदर्शन की एक टीम पर हमला किया था। इस हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन और दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। दूरदर्शन की तीन सदस्यीय टीम राज्य में कवरेज करने के लिए पहुंची थी। तभी वे नीलवाया के जंगल में नक्सलियों के एंबुश में फंस गए। शहीद हुए दो सुरक्षा कर्मियों में एक एएसआई और एक जवान था। इस हमले में एक मीडियाकर्मी सहित अन्य लोग घायल हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed