Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhath Puja 2026: Devotees will begin 36-hour Nirjala fast today with Kharna, know here shubh muhurt

छठ पूजा 2026: खरना के साथ व्रती आज से शुरू करेंगी 36 घंटे का निर्जला व्रत, यहां जानें अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

Sat, 14 Nov 2026 08:48 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 08:48 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुकी है। आज पूजा के दूसरे दिन खरना है। व्रती महिलायें खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत आज से शुरू करेंगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर ने कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026: Devotees will begin 36-hour Nirjala fast today with Kharna,  know here shubh muhurt
महादेवघाट में छठ पूजा करती व्रती महिलायें - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुकी है। आज पूजा के दूसरे दिन खरना है। व्रती महिलायें खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत आज से शुरू करेंगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट रायपुर ने कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की है। इस साल 13 नवंबर से छठ पूजा शुरू होगी। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने इस वर्ष छठ पूजा भव्यता और उत्साह से मनाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन









उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में  रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 70 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जायेगा। नवा रायपुर अटल नगर में झांझ तालाब के किनारे भव्यता के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जायेगा। समिति , जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से शहर के खारुन नदी के महादेव घाट सहित सभी घाटों कि सफाई की जा रही है।
विज्ञापन



खरना 14 नवंबर को 
उन्होंने बताया है कि चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष नवंबर 13 से नवंबर 16 तक पूरे भारत सहित पूरे विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा। छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो नवंबर 13 को नहाय-खाय से शुरू होगी और नवंबर 16 को खत्म होगी।  खरना नवंबर 14 को होगा । 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। वहीं 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन होगा। इसके बाद प्रसाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या होता है खरना के दिन
  1. खरना के दिन व्रती महिलायें पूरे दिन निर्जला व्रत रहती हैं
  2. शाम को गुड़ से बनी खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं।
  3. खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।



यहां देखें, खरना पूजा और अर्घ्य का शुभ मुहूर्त
  • खरना का पूजा: शाम 05:22 बजे 07:46 बजे तक
  • डूबते सूर्य को अर्घ्य: संघ्या 05:24 बजे तक
  • उगते सूर्य को अर्घ्य: सुबह 06:07 बजे के बाद



ये कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
आयोजन समिति के अध्यक्ष सिंह ने बताया कि इस बार महादेव घाट में अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका  गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायक मुकुल सिंह और  लोक गायिका इशरत जहाँ केडिया (मुंबई) 15 नवंबर की शाम चार बजे महादेव घाट में छठ गीतों की प्रस्तुति देंगे। वहीं लोकधारा के मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू  छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक गीतों से समां बाधेंगे।  प्रयागराज की सोनाली तरुण चोपड़ा एवं टीम के  कलाकार अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका एवं झांकी पेश करेंगे।  इसके साथ ही 15 नवंबर की शाम को महाआरती होगी। 





'छठी मैया है विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर'
सिंह ने बताया कि छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है। वर्तमान में भारत सरकार की ओर से स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जबकि छठ महापर्व प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदश देती आ रही है। इस पर्व पर शुद्ध प्रसाद बनाया जाता है, जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। सड़क एवं घाटों की सफाई की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर है।



सात से अधिक देशों में मनाया जाता है छठ पूजा
छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है, जिसमें डूबते और उगते सूर्य की पूजा की जाती है। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंज, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। त्यौहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्यों में जाकर बसे वहां भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाये हुऐ हैं। छठ महापर्व नेपाल, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, कतर, दोहा, गुयाना, अमेरिका, इंग्लैड एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed